भाभी को 10 साल छोटे देवर से हुआ प्यार... उसकी शादी के बाद खेत में मिली दोनों की लाश

 मध्‍य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर ऊन थाना क्षेत्र के देवली के आलस्यापुरा में एक खेत में महिला और पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पता चला कि दोनों रिश्‍ते में देवर- भाभी थे। मामला प्रेम-प्रसंग का ही बताया जा रहा है।


तीन माह पहले प्रेमी देवर की शादी हुई तो प्रेमिका भाभी नाराज रहने लगी। दोनों में अकसर इसे लेकर कहासुनी होती थी। इसके बाद तय किया कि अब साथ नहीं रह सकते तो साथ मर तो जाएंगे और दोनों घर से लापता हो गए। सात दिन के बाद दोनों के शव खेत में मिले हैं। दोनों के शवों का पोस्‍टमार्टम कराया गया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना खरगोन जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर ऊन थाना क्षेत्र के देवली के आलस्यापुरा की है। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम 4 बजे 24 वर्षीय राजू पुत्र बिहारी और उसकी भाभी 34 वर्षीय संतुबाई पति कैलाश के शव खेत में मिले।

पुलिस के अनुसार देवर और भाभी दोनों के शवों के पास कीटनाशक की बोतल भी पड़ी मिली है।

पुलिस के अनुसार शव करीब दो से तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। शव से बदबू आने लगी थी।

स्वजन ने बताया कि दोनों 31 जुलाई को लापता हो गए थे। आसपास तलाशा, लेकिन नहीं मिले।

बुधवार को अपने ही खेत में दोनों के शव मिले हैं। राजू की करीब तीन माह पहले ही शादी हुई थी।

देवर राजू खेती करता था, जबकि भाभी संतुबाई की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके चार बच्चे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के शवों का जिला अस्पताल में पोस्‍टमार्टम किया गया है।

मामले की जांच की जा रही है। यह मामला संभवत : प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। पुलिस ने स्‍वजनों के बयान दर्ज किए हैं।-गणपत कनेल, टीआई, ऊन पुलिस थाना

कभी शंका नहीं हुई


स्वजन ने बताया देवर भाभी के पवित्र रिश्ते को लेकर हमें कभी भी शंका नहीं हुई। दोनों हंसी- मजाक करते थे। किसी तरह के प्रेम- प्रसंग की जानकारी सामने नहीं आई। जिस दिन वह लापता हुए उसके पहले सबसे मिले थे। ऊन टीआई गणपत कनेल के मुताबिक जांच की जा रही है। स्वजन के बयान लिए हैं। संभवत: प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। इसके बावजूद इस मामले में पूरी तरह से हर पहलू पर जांच की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments